Ranchi Cheapest Land : रांची में आईटीबीपी बस स्टैंड के पास 1.5 लाख रुपए डेसिमल पर जमीन मिल रही है, जो शहर के मुकाबले बेहद सस्ती मानी जा रही है. यह फार्म हाउस और खेती के लिए सबसे बेस्ट है.
रांची में जमीन खरीद बिक्री का काम करने वाले रामचरण बताते हैं कि यहां से रांची रेलवे स्टेशन 10 किलोमीटर की दूरी पर है. शहर से थोड़ा दूर व शांत इलाका है. ऐसे लोग जिनको अपना फार्म हाउस बनाने का मन हो, उनके लिए यह जमीन जन्नत से कम नहीं है. यहां से एयरपोर्ट लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर है और जितने भी स्कूल हैं. वह भी सब 10 किलोमीटर के अंदर ही हैं.
शांत और सुकून का है ये इलाका
उन्होंने बताया कि शहर की भागदौड़ से दूर जो बाहर में फार्म हाउस बनाना चाहते हैं. उनके लिए बहुत अच्छा है. सबसे खास बात यह है कि जो लोग थोड़ा फार्मिंग करना चाहते हैं या फार्म हाउस में कुछ उगाना चाहते हैं. उनके लिए यह जमीन सोना है. आप गलती से भी कोई बीज अगर इसमें डाल दें तो यह अपने आप पौधे का रूप ले लेता है. यहां पर खेती भी बहुत बड़े पैमाने पर होती है.
यह रांची रिंग रोड कांके के साइड करीबन 2 किलोमीटर अंदर है. यही कारण है कि लोगों की नजर फिलहाल यहां नहीं जा रही हैं. उसका रेट मात्र डेढ़ लाख है. अगर आज आपको रांची का डेसिमल देखना है, तो 15 लाख 20 लाख 30 लाख इस तरह का रेट देखने को मिलेगा. इस मुकाबले यह काफी सस्ता माना जा रहा है.
200 मीटर की दूरी पर है मेन सड़क
यहां पर बस आपको 200 मीटर की दूरी पर ही पक्की सड़क देखने को मिलेगी और 1 किलोमीटर पर आपको रिंग रोड आ जाएगा. बस 2 किलोमीटर के पास ही आईटीबीपी बस स्टैंड बनकर तैयार हो रहा है. जैसे ही यह बस स्टैंड बनेगा. तब आप देखिएगा इसकी कीमत में कैसे उछाल आएगा. ऐसे में अगर आप भी जमीन लेना चाहते हैं, तो एक बार इस जगह विजिट जरूर करें.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.