रांची. कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पेट्रोल पंप में पढ़ने वाले 4 साल के एलेक्स मुंडा का वीडियो काफी वायरल हुआ था. इतना वायरल की सीएम हेमंत सोरेन ने भी इस मामले का संज्ञान लिया था. जहां समृद्ध घरों के कुछ बच्चे सब सुविधाएं होने के बावजूद पढ़ना नहीं चाहते, वही एलेक्स का पढ़ाई को लेकर जुनून काबिले तारीफ है.
झारखंड की राजधानी रांची में एलेक्स मुंडा कुछ दिन पहले काफी वायरल हुए थे क्योंकि, वह पेट्रोल पंप में पढ़ते हुए देखे गए थे. वहां पर किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने इस वीडियो को टैग करते हुए डीसी को निर्देश दिया कि बच्चे की मदद की जाए.

ऐसे में डीसी ने सरकारी योजना के तहत अब एलेक्स मुंडा को ₹4000 देने का काम कर रही है. एलेक्स की मां पेट्रोल पंप में काम करती हैं. गरीबी के कारण एलेक्स पेट्रोल पंप में ही बैठकर पढ़ाई करते हैं. घर में कोई नहीं है, एकदम बेसहारा. ऐसे में सिर्फ एक वीडियो ने उनकी जिंदगी रातों-रात बदल दी और आज वह बढ़िया प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहा है.

ऐसे में यह बात कहीं ना कहीं सच होते दिख रही है कि अगर ईमानदारी और जुनून है तो रास्ते खुद ही खुद निकल आते हैं. एलेक्स की मां पुनीता ने लोकल 18 को बताया, पिता का देहांत जब यह पैदा हुआ था 4 साल पहले तभी उसी समय हो गया था. इसने तो अपने पिताजी को देखा भी नहीं है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

और यही मेरा इकलौता बच्चा है. घर में कोई नहीं है. मैं और मेरा बेटा बस हम दोनों एक-दूसरे का सहारा हैं. कमाने वाला भी कोई नहीं, तो मैं पास के ही पेट्रोल पंप जोकि कांके के रिंग रोड पर है यहीं पर काम पकड़ लिया है. यहां पर महीने के कुछ पैसे मिल जाते हैं. ऐसे में घर चलाना, स्कूल फीस, दवा सब कुछ इसी से करना होता है.

लेकिन मैंने इसको इतना जरूर बता दिया था कि बेटा तकदीर बदलनी है तो पढ़ाई करनी पड़ेगी. यह पढ़ाई है जो हमें इस दलदल से बाहर निकाल सकती है और मेरा बच्चा 4 साल का है. लेकिन इतना समझदार है इस चीज को समझा और पेट्रोल पंप बैठकर 2 से 3 घंटा सारी पढ़ाई कर लेता. अब चूंकी सरकार पैसे दे रही है तो प्राइवेट स्कूल में नाम लिखा दी हूं.

एलेक्स मुंडा बताते हैं कि बड़ा होकर मैं कलेक्टर बनूंगा. कलेक्टर साहब ने 2 मिनट में ही मेरा काम आसान कर दिया. इस तरह मैं भी कलेक्टर बनकर बाकी गरीब बच्चों का काम आसान करूंगा और समाज के लिए काम करूंगा. मां बहुत ख्याल रखती हैं, पढ़ लिखकर यूपीएससी निकालूंगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.