बताया गया की 79 लाख रुपये की साइबर ठगी में से 49 लाख 81 हजार 506 रुपए आशीष कुमार सिंह के खाते में ट्रांसफर किए गए थे. आशीष कुमार सिंह ने 35 लाख रुपए उसी दिन दूसरे विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए थे. आशीष के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने 15 लाख रुपए को उसके अकाउंट में होल्ड करा दिया है.
79 लाख रुपये साइबर फ्रॉड करने वाले रामगढ़ के गुरुनानक मोहल्ला निवासी आशीष कुमार सिंह को महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने रामगढ़ पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है. 3 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 79 लाख रुपए साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी. महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रैक करते हुए और बैंक अकाउंट डिटेल के आधार पर रामगढ़ कैंट पहुंची. यहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर को घेर कर रामगढ़ कैंट के गुरु नानक मोहल्ले से साइबर ठगी के आरोपी आशीष कुमार सिंह पिता नवीन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.
बताया गया की 79 लाख रुपये की साइबर ठगी में से 49 लाख 81 हजार 506 रुपए आशीष कुमार सिंह के खाते में ट्रांसफर किए गए थे. आशीष कुमार सिंह ने 35 लाख रुपए उसी दिन दूसरे विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए थे. आशीष के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने 15 लाख रुपए को उसके अकाउंट में होल्ड करा दिया है.
रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन पाण्डेय ने बताया कि आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ लेकर गई है. उन्होंने बताया कि यह ठगी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में की गई थी. वहीं पर इसका मामला दर्ज किया गया था. स्थानीय पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में महाराष्ट्र पुलिस का काफी सहयोग किया.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.