Ramadan dates 2026: मुसलमानों का पाक महीना जिसे रमजान कहा जाता है अब बस कुछ ही दिन दूर है. इमाम मो सोहराब नदवी के अनुसार इस साल माहे रमजान की शुरुआत 19 फरवरी से होने की संभावना है, जबकि 18 फरवरी की रात से तरावी की नमाज शुरू हो सकती है. यह महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का पैगाम लेकर आता है इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं.
वहीं सहरसा बस्ती मस्जिद के इमाम मो. सोहराब नदवी के अनुसार इस साल माहे रमजान की शुरुआत 19 फरवरी से होने की संभावना है, जबकि 18 फरवरी की रात से तरावीह की नमाज शुरू की जाएगी. इमाम मोहम्मद सोहराब नदवी ने बताया कि रमजान इस्लाम का सबसे मुकद्दस और पाक महीना माना जाता है. यह महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का पैगाम लेकर आता है. इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं, पांच वक्त की नमाज के साथ-साथ तरावीह की नमाज अदा की जाती है और कुरान शरीफ की तिलावत की जाती है. उन्होंने बताया कि इस साल फरवरी महीने में ही रमजान शुरू होने की संभावना है. 18 फरवरी की रात से मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ी जाएगी और 19 फरवरी से पहला रोजा रखा जाएगा. हालांकि, रमजान की अंतिम पुष्टि चांद दिखने पर ही की जाएगी, लेकिन इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार यही संभावित तारीखें हैं.
सौहार्द और भाईचारे के लिए दुआ करें
इमाम ने आगे कहा कि रमजान का महीना सिर्फ इबादत का ही नहीं, बल्कि सब्र, भाईचारे और इंसानियत का भी पैगाम देता है. इस महीने में गरीबों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की मदद करने पर खास जोर दिया जाता है जकात, सदका और खैरात के जरिए समाज में बराबरी और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जाता है उन्होंने सभी मुसलमानों से अपील की कि वे पूरे महीने रोजे की पाबंदी करें, तरावीह और नमाज अदा करें और ज्यादा से ज्यादा कुरान शरीफ पढ़ें साथ ही देश में अमन-चैन, आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए दुआ करें.
इबादत के साथ अखलाख को अपनाएं
इमाम मोहम्मद सोहराब नदवी ने यह भी कहा कि रमजान का महीना आत्मशुद्धि का मौका देता है. इस दौरान बुरी आदतों से दूर रहकर नेक रास्ते पर चलने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने युवाओं से खास तौर पर अपील की कि वे इस पाक महीने की अहमियत को समझें और इबादत के साथ-साथ अच्छे अखलाक को अपनाएं.
फिलहाल, सहरसा सहित पूरे इलाके में रमजान को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं मस्जिदों की सफाई, तरावीह की व्यवस्था और इफ्तार की तैयारियां जोरों पर हैं अब सभी की निगाहें चांद पर टिकी हैं, जिसके बाद रमजान की आधिकारिक शुरुआत का ऐलान किया जाएगा .
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.