MP-CG Court Threat: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, नंदगांव, और मध्यप्रदेश के रीवा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. अज्ञात मेल के जरिए कोर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई. सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया. सभी जजों और वकीलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पुलिस और बम निरोधक दस्ता मामले की जांच में जुटा है.
पल भर में खाली कराया गया कोर्ट परिसर
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने एक पल की भी देरी नहीं की. सुरक्षा के लिहाज से पूरे कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया. कोर्ट में मौजूद सभी जज, वकील, कर्मचारी और फरियादी बिना किसी घबराहट के बाहर निकाले गए. उस वक्त कोर्ट में रोज़ की तरह कामकाज चल रहा था, लेकिन हालात को देखते हुए सब कुछ रोक दिया गया. कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर वीरान नजर आने लगा.
रीवा कोर्ट को 3RDX IED से उड़ाने की धमकी
रीवा के नवीन जिला न्यायालय परिसर से अपडेट और बड़ी खबर है, जहां कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी जिला न्यायाधीश के ऑफिशल ईमेल अकाउंट पर भेजा गया है. जिले के मुख्य न्यायाधीश को ईमेल के जरिए मिली धमकी के बाद जिले का प्रशासनिक और पुलिस अमला पूरी तरह से सकते में आ चुका है. बता दें कि इस वक्त पूरा जिला न्यायालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, और कोर्ट के सभी रूम और चैंबर को खाली कराकर अधिवक्ताओं को न्यायालय भवन से दूर रखा गया है. वहीं मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते के द्वारा पूरे कोर्ट परिसर के चप्पे चप्पे की सर्चिंग की जा रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.