राजेंद्र अत्री को मिला फ्यूचर चैलेंज ऑफ एजुकेशन अवार्ड
जींद जिले में ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मतलोडा के निदेशक राजेंद्र अत्री (उचाना खुर्द) को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट एवं नवाचारी योगदान के लिए ‘फ्यूचर चैलेंज ऑफ एजुकेशन 2.0 अवार्ड-2025’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान चितकारा य
चितकारा यूनिवर्सिटी और एजुफ्यूचर प्रिंसिपल एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया। अत्री को उनके नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सराहा गया।
कई बार किया गया सम्मानित
राजेंद्र अत्री को पहले भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2019 में, स्कूल के एक विद्यार्थी ने 10वीं कक्षा के परिणाम में बेहतर प्रदर्शन किया था। जिसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने उन्हें सम्मानित किया था। इसके बाद, 2021 में उन्हें पूरे प्रदेश में ‘साइंस गौरव अवॉर्ड’ प्राप्त करने पर राष्ट्रीय शिक्षा समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कर चुके है सम्मानित
मार्च 2024 में, स्कूल ने परीक्षा परिणामों में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया, जिसके लिए उन्हें फिर से सम्मानित किया गया। मार्च 2025 में, 10वीं कक्षा के परिणाम में स्कूल के विद्यार्थियों ने पूरे प्रदेश में पहला और तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें सम्मानित किया।
सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता
अपने कार्यकाल के दौरान, राजेंद्र अत्री ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विद्यालय में अनुशासन, संस्कार, सांस्कृतिक और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण का सफलतापूर्वक निर्माण किया है। अत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पुरस्कार विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रिंसिपल अनिता मलिक, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.