बारिश का येलो अलर्ट रहने के बीच सीकर में मौसम साफ है।
प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बीच आज जहां प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हैं। वहीं सीकर शहर में आज मौसम पूरी तरह से साफ है। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहने के साथ ही यहां पर धूप भी निकली हुई है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ज्
सीकर के न्यूनतम तापमान में आज करीब 3 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर सुबह न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले यहां शनिवार 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था।
सीकर शहर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ज्यादा रहने के चलते यहां लोगों को सर्दी से राहत मिली है।
मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रदेश के मौसम में बैक टू बैक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से शेखावाटी सहित अन्य इलाकों में 1 फरवरी और 2 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। शेखावाटी एरिया में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
3 फरवरी से इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होगा। इसके बाद मौसम ड्राई रहने के साथ ही एक बार फिर तापमान में गिरावट होगी,जिससे सर्दी का असर बढ़ जाएगा। न्यूनतम तापमान फिर सिंगल डिजिट में पहुंच जाएगा।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि सीकर जिले में आज और कल 2 फरवरी को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 3 फरवरी को यहां घना कोहरा रहने का येलो अलर्ट है।
सीकर में 5 दिनों का न्यूनतम तापमान
| दिन | न्यूनतम तापमान |
| 31 जनवरी | 7.9 |
| 30 जनवरी | 5.9 |
| 29 जनवरी | 4.4 |
| 28 जनवरी | 9.9 |
| 27 जनवरी | 10.9 |
अब देखिए प्रदेश में मौसम की लाइव अपडेट्स..
राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे,13 जिलों में अलर्ट:अलवर में छाया कोहरा, जानिए- फरवरी के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से शनिवार से मौसम में बदलाव हुआ। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कोटपूतली में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही। अलवर में आज घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर रही। इससे पहले शनिवार को अजमेर में बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले गिरे।(पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.