गणतंत्र दिवस 2026 के पावन पर्व पर आज सोमवार को को राजधानी जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले जांबाजों को उनके साहस और समर्पण को सराहने के लिए सम्मानित किया गया। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा सुबह पुलिस मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस बेड़े के 45 जवान व अफसरों को सम्मानित किया।
प्रातः 8:15 बजे ध्वजारोहण
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कानून एवं व्यवस्था विजय कुमार सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत सोमवार, 26 जनवरी को प्रातः 8:00 बजे की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने प्रातः 8:15 बजे झंडा रोहण किया। इसके पश्चात परेड द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान जवान और अफसरों ने देश की एकता व अखंडता की शपथ ली।
45 अधिकारियों और कार्मिकों को सम्मान
समारोह का मुख्य आकर्षण अलंकरण समारोह रहा। इसमें जिसमें प्रदेश के 45 पुलिस अधिकारियों और मंत्रालयिक वर्ग के कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इन कार्मिकों को उनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्यों, जांच में कुशलता और प्रशासनिक दक्षता के लिए उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक, डीजीपी डिस्क और प्रशंसा पत्र से पुरस्कृत किया गया।
यह भी पढें- नागौर में फॉर्म हाउस बना बारूद का जखीरा: गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कार्रवाई, 9550 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त
3. पदक एवं पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक:
-
सत्येन्द्र सिंह: महानिरीक्षक पुलिस, सीकर रेंज, सीकर हाल महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी सीबी, राज. जयपुर।
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक:
-
विकास कुमार: महानिरीक्षक पुलिस, रेंज जोधपुर हाल महानिरीक्षक पुलिस एटीएस एवं एसओजी राज. जयपुर।
-
पीयूष दीक्षित: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (एसएसबी) जयपुर हाल पुलिस अधीक्षक सुरक्षा जयपुर।
-
राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी आयुक्तालय जोधपुर हाल सेवानिवृत्त।
-
राम प्रताप विश्नोई: उप अधीक्षक पुलिस, वृत्ताधिकारी नागौर हाल अति. पुलिस अधीक्षक सीआईडी (एसएसबी) जोन बीकानेर।
-
विजय सिंह चौधरी: उप अधीक्षक पुलिस, डिस्कॉम जयपुर हाल अति. पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर।
-
मनोज कुमार शर्मा: पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना कोटगेट जिला-बीकानेर हाल पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बीकानेर।
-
हनवन्त सिंह राजपुरोहित: पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना हिरणमगरी जिला-उदयपुर हाल पुलिस लाइन आयुक्तालय जोधपुर।
-
पुरूषोत्तम लाल शर्मा: उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस आयुक्तालय जयपुर हाल पुलिस थाना मेट्रो, आयुक्तालय जयपुर।
-
शीला: उप निरीक्षक पुलिस, सीआईडी (एसबी) यूनिट राजसमंद, जोन उदयपुर हाल पुलिस निरीक्षक।
-
श्याम लाल: सहायक उप निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाइन, आयुक्तालय जोधपुर हाल पुलिस थाना बासनी, जोधपुर पश्चिम।
-
स्वर्ण सिंह: सहायक उप निरीक्षक, सिटी कंट्रोल रूम, श्रीगंगानगर हाल पुलिस चौकी बस स्टैंड जिला श्रीगंगानगर।
-
राजवीर सिंह: हैड कानि. 125, छठवीं बटालियन आरएसी धौलपुर।
-
सुरेन्द्र सिंह: हैड कानि. 226, राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर।
-
पवन कुमार: हैड कानि. 2351/949, सीआईडी (एसएसबी) जोन श्रीगंगानगर।
-
रेवन्ता राम: कानि. 653, प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर।
-
सुरेश कुमार शर्मा: कानि. 1127, रिजर्व पुलिस लाइन चुरू हाल कार्यालय अति. पुलिस अधीक्षक चुरू।
राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक (गृह रक्षा):
-
घनश्याम सिंह: उप समादेष्टा, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा राजस्थान जयपुर।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.