कोटा शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक महिला ने डिप्रेशन के चलते सुसाइड कर लिया। महिला ने कमरे में ही फांसी लगा ली। पता लगने पर परिजन उसे नीचे उतारकर न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर में मृत घोषित कर दिया। सीमा नायक (50) रोजड़ी इलाके की रहने वाली थी। वो लकवे से पीड़ित थी। घटना सुबह 11बजे के आसपास की है। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। पति श्यामलाल ने बताया वो ड्राइवर है। उसके एक बेटी व एक बेटा है। बड़ी बेटी ने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। तब से पत्नी सीमा तनाव में चल रही थी। उसने महिलाओ से बात करना बंद कर दिया था। अक्सर घर में ही रहती थी। इस कारण उसके शरीर के एक हिस्से में लकवा हो गया। आज सुबह में काम पर चला गया। बेटा अपने बड़े पापा के मकान में गया हुआ था। पीछे से पत्नी ने फांसी लगा ली। मैं घर लौटा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। वो अक्सर कहती थी- बेटी ने मुंह दिखाने लायक भी नहीं छोड़ा। बेटे की सगाई हो चुकी थी। अप्रैल में बेटे की शादी होनी थी।
आरकेपुरम थाना ASI बृजराज सिंह ने बताया की दोपहर 12 बजे करीब सूचना मिली थी। महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। परिजनों ने बीमार व डिप्रेशन में होने की बात बताई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। जिसके बाद बिना पीएम के शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.