कोटा, राजस्थान में एक अजीब और मजेदार चोरी का मामला सामने आया है. एक परिवार खाटू श्याम जी के दर्शन करने गया था और घर खाली होने का फायदा उठाते हुए एक चोर ने चोरी करने की कोशिश की. चोर ने एग्जॉस्ट के रास्ते से घर में घुसने की सोची, लेकिन उसकी चालाकी फेल हो गई और वह एग्जॉस्ट के छेद में फंस गया. जब परिवार वापस लौटा, तो उन्होंने चोर को फंसा हुआ देखा और तुरंत पुलिस को बुलाया. पुलिस ने बड़ी मेहनत के बाद चोर को एग्जॉस्ट से बाहर निकाला. पकड़े गए आरोपी की पहचान पवन के रूप में हुई, जो एक पुलिसकर्मी की कार चलाता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.