कोटा में 20 लाख की नशे की खेप पकड़ी।
कोटा जिले की कनवास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने एक कार से 116 किलो 580 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब बीस लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में जोधपुर व नागौर निवासी दो युवकों को
कनवास थाना SHO सुरेश कुमार शर्मा ने बताया- 6 जनवरी को कोटा झालावाड़ नेशनल हाइवे कनवास तिराहा पर नाकाबंदी की जा रही थी। उस समय झालावाड़ की तरफ से आ रही दिल्ली नम्बर की मारुति स्विफ्ट कार को टीम रुकवाया। कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में 3 कट्टे (बैग) व पीछे की सीट पर साढ़े 3 कट्टे मिले। जिन्हें सफेद कपड़े से ढक रखा था। कार में कुल 116 किलो 580 ग्राम डोडा चूरा भरा हुआ था। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार सवार युवकों अर्जुनराम (33) निवासी सियागो फंगालो का बास खोखरिया थाना बनाड़ जिला जोधपुर व धन्नाराम (28) निवासी गवालू थाना कुचेरा जिला नागौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने नशे की खेप को इकलेरा झालावाड़ इलाके से लाना बताया, जिसे जोधपुर में सप्लाई किया जाना था।
एक दिन पहले 47 किलो डोडा चुरा के साथ दो गिरफ्तार
इससे पहले पुलिस ने पंजाब नम्बर की बोलेरो को कनवास चौराहे रुकवाकर तलाशी ली थी। तलाशी में 47 किलो डोडा चुरा बरामद हुआ। जिसपर दो तस्कर शबीर खान (26) निवासी थाना गनजी चम्बा सिटी जिला हिमाचल प्रदेश व लियाकत अली (24 ) निवासी जमालपुर बस्ती थाना सिटीवन मलेरकोटला जिला संगरूर पंजाब को गिरफ्तार किया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.