अलवर जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला का चैंबर बुधवार को दो IAS अधिकारियों की शादी का गवाह बन गया। इन IAS अधिकारियों की शादी में न बैंडबाजा था, न ढोल नगाड़े और न ही पंडित। शादी में सिर्फ दोनों के परिवार के सदस्य, कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला और मिनी सचिवालय के अधिकारी मौजूद रहे। IAS जोड़े ने कलेक्टर अर्तिका शुक्ला के सामने अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई। ये IAS जोड़ा है, अलवर SDM माधव भारद्वाज और गुजरात के जाम नगर की SDM अदिति वासने। दोनों ने बहुत ही सादगी पूर्ण तरीके से शादी के बंधन में बंधे। न बैंडबाजा और न बाराती, सादगी पूर्ण तरीके से की शादी दोनों अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ अलवर के मिनी सचिवालय में बिना बैंड बाजे और ढोल नगाड़े के पहुंचे थे। दोनों की शादी की खबर लगते ही कुछ ही देर में आस-पास के कर्मचारी और अधिकारी कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला के चैंबर में पहुंच गए। इसके बाद IAS वर-वधू ने एक-दूसरे को माला पहनाई और कलेक्टर के सामने अपनी अपनी शादी को रजिस्टर्ड करवाया। आईएएस ट्रेनिंग के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात दोनों अधिकारी 2023 बैच के IAS हैं। SDM माधव भारद्वाज पुत्र राजकुमार भारद्वाज मूल रूप से मसूरी के रहने वाले है। SDM अदिति वासने यूपी के बरेली की रहने वाली हैं। नव-वरवधू ने बताया कि दोनों की मुलाकात आईएएस ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगे और अब शादी की है। अदिति पहले प्रयास में IAS बनी यूपी के बरेली की अदिति 2023 में पहले प्रयास में आईएएस में 57वीं रेंक लेकर आई थी। वे दिल्ली विवि के जीसस एंड मैरी कॉलेज से बीए ऑनर्स करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी में लग गई थी। अब वे गुजराज के जाम नगर में प्रांत अधिकारी हैं। वहीं माधव भारद्वाज की 2023 में 536वीं रेंक आई थी। वे एनआईटी प्रयागराज से कंप्यूटर साइंस में बीटे और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीएस की। उसके बाद माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में नौकरी भी की। इसके साथ सिविल सेवा की तैयारी की थी। आईएएस ट्रेनिंग के समय अदिति व माधव की मुलाकात हुई थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.