अंबाला में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। निर्माणाधीन रिंग रोड से खेतों में जाने का रास्ता देने की मांग को लेकर किसान 10 दिन से धरने पर बैठे थे। गुरुवार को पुलिस ने उनके तंबू उखाड़ दिए। कई किसानों को हिरासत में ले लिया। गुस्से में किसान अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे जाने करने पहुंच गए। फिलहाल हाईवे पर भी भारी पुलिस बल तैनात है। किसानों का कहना है कि NHAI से बात भी चल रही थी। हालांकि कोई समझौता नहीं हो सका। रिंग रोड बनने से उनके खेतों को जाने का रास्ता नहीं बचेगा। बरसाती पानी की निकासी में भी दिक्कत होगी। किसान एनएचएआई से कोई आश्वासन ने मिलने के बाद मशीनों की घेराबंदी करने लगे। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस और किसानों में झड़प शुरू हो गई। पुलिस ने किसानों को खदेड़ते हुए बसों में बैठाना शुरू कर दिया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.