खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ बीकानेर में चल रहे आंदोलन की गूंज आज विधानसभा में भी सुनाई देगी। खेजड़ी की कटाई का मुद्दा आज विधानसभा में शून्यकाल और राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कई विधायक उठाएंगे। इससे पहले भी निर्दलीय रवींद्र सिंह भाटी सहित पश्चिमी राजस्थान के कई विधायक खेजड़ी की कटाई रोकने का मुद्दा विधानसभा में उठा चुके हैं। राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक आक्रामक रुख अपनाएंगे। कांग्रेस विधायक केंद्रीय बजट में राजस्थान के लिए कोई घोषणा नहीं होने और मनरेगा में बदलाव को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। बीजेपी विधायक कांग्रेस राज के घोटालों को लेकर पलटवार करेंगे। सीएजी की दो रिपोर्ट सदन में रखी जाएंगी भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक CAG की दो रिपोर्ट आज सदन में रखी जाएंगी। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी 2024-25 की कैग की वित्त और विनियोग लेखों पर रिपोर्ट सदन में रखेंगी। जर्जर स्कूल भवनों का मुद्दा फिर उठेगा प्रदेश के सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों को लेकर आज भी हंगामे के आसार हैं। पहले मंत्री के जवाब के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस ने इस मुद्दे पर हंगामा किया था। बहस के दौरान कई विधायक इस मुद्दे को उठा सकते हैं। हाईकोर्ट भी जर्जर स्कूल भवनों को लेकर तल्ख टिप्पणियां कर चुका है। राज्यपाल के अभिभाषण पर कल सीएम देंगे जवाब विधानसभा में कल शाम 5 बजे सीएम भजनलाल शर्मा राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देंगे। कल 4 बजे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के भाषण के बाद सीएम जवाब देंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.