IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच रायपुर में 23 जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम में खाने-पीनें की चीजें के रेट उपलब्ध कराए हैं।
India vs New Zealand 2nd T20I: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है और टीम ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में पहले T20I में 48 रनों से जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा T20I मैच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेला जाएगा। इस हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम के अंदर खाने-पीने की चीजों के रेट निर्धारित कर दिए हैं।
स्टेडियम के अंदर 50 रुपए का मिलेगा समोसा
छत्तीसगढ़ के रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे टी20 मैच के दौरान समोसा 50 रुपए का मिलेगा। इसके अलावा एक पीस सैंडविच 60 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा जिन क्रिकेट फैंस को बर्गर खाना पसंद है। उन्हें अपने जेब से 80 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, पॉपकॉर्न (कोन) के लिए 60 रुपए निर्धारित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने खाने-पीने की चीजें बिल्कुल मुफीद कीमतों पर रखी हैं।
स्टेडियम में खाने-पीने की दरें
•समोसा – ₹50
•सैंडविच (1 पीस) – ₹60
•बर्गर – ₹80
•पिज्जा हट – ₹250
•पॉपकॉर्न (कोन)– ₹60
•पॉपकॉर्न (टब)– ₹100
•स्टीम टीम मोमो – ₹150
•चिकन मोमो – ₹200
•फ्राई मोमो (वेज)– ₹200
•चिकन फ्राई मोमो – ₹250
•बेफरर्स और आइसक्रीम – MRP रेट पर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस ग्राउंड की दर्शक क्षमता 60000 के करीब है। दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।
अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी
भारतीय टीम के लिए पहले T20I मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया था। भारत ने अभिषेक शर्मा की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम 190 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम के लिए अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था। उन्होंने 35 गेंदों में कुल 84 रन बनाए थे, जिसमें पांच चौके और 8 छक्के शामिल रहे थे। उनके अलावा रिंकू सिंह ने अंत में ताबड़तोड़ 20 गेंदों में कुल 44 रन बनाए थे। बाद में वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.