चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में वसंत पंचमी पर माैसम बदल गया। ट्राईसिटी में शुक्रवार सुबह से झमाझम बरसात हो रही है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 24 और 25 जनवरी को घनी धुंध छाए रहने के आसार हैं, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी को भी आंधी चलने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लोगों को मौसम के बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इससे पहले धूप निकलने के साथ ही ठंड का असर कम होने लगा है। वीरवार को चंडीगढ़ इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब आठ डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। तापमान में आई तेजी के चलते सुबह और शाम की ठंड भी कमजोर पड़ती दिखी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.