Sikar to Andhra Pradesh Special Train: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. सीकर से आंध्रप्रदेश तक एक विशेष ट्रेन का संचालन 19 फरवरी से शुरू किया जा रहा है. इस स्पेशल ट्रेन से राजस्थान और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. ट्रेन तय रूट पर प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे बीच के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा. रेलवे द्वारा शुरू की जा रही यह सेवा यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए चलाई जा रही है और इससे लंबी दूरी का सफर अधिक सुगम होगा.
Train News: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. सीकर से आंध्रप्रदेश जाने वाले यात्रियों को अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर और सीधी सुविधा मिलने जा रही है. मजदूरी, व्यापार, नौकरी और अन्य कारणों से आंध्रप्रदेश जाने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. होली और आगामी गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी.

रेलवे द्वारा काकिनाडा टाउन–हिसार–काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. यह ट्रेन 19 फरवरी से 29 मार्च तक चलेगी और इस दौरान कुल छह ट्रिप लगाए जाएंगे. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से राजस्थान, हरियाणा और आंध्रप्रदेश के बीच आवागमन आसान होगा. खासकर प्रवासी मजदूरों और व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

गाड़ी संख्या 07705 काकिनाडा टाउन–हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 19 फरवरी से 26 मार्च तक काकिनाडा टाउन से हर गुरुवार शाम पांच बजे रवाना होगी. यह ट्रेन लंबी दूरी तय करते हुए शनिवार को दोपहर 2 बजकर 05 मिनट पर हिसार पहुंचेगी. इस दौरान यात्रियों को दक्षिण भारत से उत्तर भारत तक सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिलेगा, जिससे समय और परेशानी दोनों की बचत होगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसी प्रकार वापसी के लिए गाड़ी संख्या 07706 हिसार–काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 फरवरी से 29 मार्च तक चलेगी. यह ट्रेन हर रविवार रात 11 बजकर 15 मिनट पर हिसार से रवाना होकर बुधवार सुबह 9 बजे काकिनाडा टाउन पहुंचेगी. इस सेवा से आंध्रप्रदेश लौटने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें बार-बार ट्रेन बदलने की समस्या से छुटकारा मिलेगा.

सीपीआरओ अमित सुदर्शन के अनुसार 24 डिब्बों वाली इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा. राजस्थान में यह ट्रेन लोहारू, सादुलपुर, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. इससे सीकर और आसपास के जिलों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा.

इसके अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना होते हुए आंध्रप्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों पर भी इस ट्रेन का ठहराव रहेगा. इनमें नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, उधना, नंदूरबार, भुसावल, अकोला, नांदेड, निजामाबाद, गुंटूर, विजयवाड़ा, भीमवरम टाउन और राजमंडी सहित कई स्टेशन शामिल हैं. इतने अधिक स्टॉपेज होने से यात्रियों को अपने गंतव तक पहुंचना आसान होगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.