प्लेटफार्म पर भागकर ट्रेन पकड़ी. भागने की वजह से सांस फूलने लगी. आसपास नजर डाली, हैरान रह गया. वो लेडीज कोच में चढ़ गया था. कुछ ही देर में टीटी आ धमका. वो टीटी से मिन्नतें करते रहें लेकिन उसने एक न सुनी और पेनाल्टी चुकानी पड़ी
पूर्व मध्य रेलवे द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन ‘महिला सुरक्षा‘ के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया. ऑपरेशन ‘महिला सुरक्षा‘ मे तहत पिछले माह 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न सेक्शन पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 2629 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया. इनमें सर्वाधिक 1371 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 706, समस्तीपुर मंडल में 240, सोनपुर मंडल में 166 तथा धनबाद मंडल में 146 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया और उनसे पेनाल्टी वसूली गयी. इस तरह सभी यात्रियों को यह सफर कभी नहीं भूलेगा.
ऑपरेशन ‘समय पालन’ क्या है
पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है. इसी क्रम पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन ‘समय पालन‘ के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से लेट न हों.
कितने लोगों पर कार्रवाई
ऑपरेशन ‘समय पालन‘ के तहत पिछले माह रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न सेक्शन में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 1032 लोगों को हिरासत में लिया गया. इन लोगों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई. ऑपरेशन ‘समय पालन‘ के तहत इस दौरान सबसे अधिक 429 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि समस्तीपुर मंडल में 266, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 131, सोनपुर मंडल में 116 तथा धनबाद मंडल में 90 लोगों को हिरासत में लिए गए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.