प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इंदौर सब-जोनल टीम ने 23 दिसंबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इंदौर और मुंबई में छापेमारी की। यह कार्रवाई पीएमएलए, 2002 के तहत की गई। जांच रुचि ग्रुप से जुड़े बैंक फ्रॉड मामलों को लेकर हो रही है, जो सीबीआई भोपाल द्वारा दर्ज ए
ईडी के अनुसार, कंपनियों के प्रमोटर स्वर्गीय कैलाश चंद्र शाहरा और उमेश शाहरा पर बैंकों से लिए कर्ज की रकम डायवर्ट करने और शेल कंपनियों के जरिए सायफन करने का आरोप है। फर्जी लेटर ऑफ क्रेडिट, कैश क्रेडिट ट्रांजैक्शन और नकली बिक्री-खरीद के जरिए लोन का निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया।
छापेमारी में आरोपियों और परिजनों के 20 लाख से अधिक बैंक बैलेंस फ्रीज किए गए, 23 लाख रुपए से अधिक नकदी जब्त हुई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.