मृतकों की पहचान मल्हारगढ़ निवासी युवा व्यवसायी पिंकेश मांदलिया, उनके साथी भारत मोरी (डांगी) और लसूड़िया कदमाला निवासी गोवर्धन लसूड़िया के रूप में हुई है, वहीं भैंसाखेड़ा निवासी राय सिंह पिता गोरा कछावा गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- इंदौर में युवक की तीन नाबालिगों ने कर दी हत्या, बचाने आए दोस्त को भी किया घायल
आखिरी सेल्फी वायरल
सांवलिया सेठ मंदिर में ली गई यह सेल्फी पिंकेश और गोवर्धन के लिए आखिरी साबित हुई। मंदसौर जिले के मल्हारगढ और लसुडिया कदमाला गांव में मौत से मातम पसरा हुआ है। हर किसी की आंखें नम हैं। नीमच के जिला अस्पताल में पीएम के बाद तीनों शव को परिजनों को सौंप दिया है।
अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन से जुड़े थे पिंकेश
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पिंकेश मांदलिया अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के सक्रिय सदस्य थे। उनके निधन से मल्हारगढ़ नगर के व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए।
हादसे के बाद कार की हालत
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.