जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए पूर्णिया जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को पुनः 7 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है.
अभी पूरे देश भर में बढ़ते ठंड व शीतलहर वह कनकणी को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक जाने से ठंड अधिक हा गया. वहीं मौसम विभाग व जिला प्रसाशन की तरफ से आम लोगों को भी ठंड में बचे रहने की सलाह दी गई है. ऐसे में दिन प्रतिदिन ठंड के तापमान में बढ़ोतरी और भीषण शीत लहर व कनकणी से आम जनजीवन परेशान है लोग अपनी जिंदगी अलाव और हीटर के सहारे गुजार रहे हैं.
9 जनवरी तक सभी स्कूल बंद
पूर्णिया में भी बढ़ती ठंड का प्रकोप और मौसम विभाग की ठंड को लेकर आम लोगों के लिए चेतावनी को लेकर लोग पूरी तरह सजग हो गए हैं. बीते दिन पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया था. यह आदेश की तिथि खत्म हो जाने के बाद भी ठंड में गिरावट देखने को नहीं मिली. ठंड तेजी से अपना तेज तेवर दिखा रही है.पूर्णिया जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने ठंड की स्थिति को देखते हुए पूर्णिया जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को पुनः 7 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है. जबकि वर्ग 8 से ऊपर की कक्षाओं के लिए सुबह 10:00 बजे से शाम के 3:30 तक संचालित करने का आदेश दिया है.
पूर्णिया में शीतलहर का बढ़ा प्रकोप
पूर्णिया जिले में अधिक ठंड और विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति जिस कारण पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए पूर्णिया डीएम श्री अंशुल कुमार ने अपने आदेश ज्ञापन पत्रांक संख्या 38 के तहत जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय प्री- स्कूल,आंगनबाड़ी केंद्र,कोचिंग संस्थान बंद रखने का आदेश दिया है.वही यह आदेश 8 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक प्रभावी रहेगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.