पूर्णिया जिले के हरदा पंचायत के ठाढ़ा गांव के युवा और प्रगतिशील किसान गोपाल कुमार मेहता बताते हैं कि उनका मखाना वाला गड्ढेदार खेत अब एक महीने के लिए भी खाली नहीं रहता. वे उसी खेत में सालभर अलग-अलग फसलें उगाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. उनके मुताबिक, अगर सही योजना और तकनीक अपनाई जाए तो एक ही खेत से कई फसलें ली जा सकती हैं.
खेत में सालभर अलग-अलग फसल
पूर्णिया जिले के हरदा पंचायत के ठाढ़ा गांव के युवा और प्रगतिशील किसान गोपाल कुमार मेहता बताते हैं कि उनका मखाना वाला गड्ढेदार खेत अब एक महीने के लिए भी खाली नहीं रहता. वे उसी खेत में सालभर अलग-अलग फसलें उगाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. उनके मुताबिक, अगर सही योजना और तकनीक अपनाई जाए तो एक ही खेत से कई फसलें ली जा सकती हैं.
गड्ढेदार खेत में सालभर होती है खेती
गोपाल कुमार मेहता बताते हैं कि सबसे पहले वे अपने गड्ढेदार खेत में मखाना की खेती करते हैं. मखाना की फसल निकालने के बाद उसी खेत में धान की रोपाई कर देते हैं. धान की कटाई के बाद खेत को खाली छोड़ने के बजाय वे उसमें आलू और फिर मटर की खेती करते हैं. इस तरह उनका खेत पूरे साल फसलों से भरा रहता है. उन्होंने बताया कि अभी मटर की फसल से उन्हें अच्छा उत्पादन मिल रहा है और स्थानीय बाजार में इसकी कीमत भी बेहतर मिल रही है. यदि यही भाव कुछ दिनों तक बना रहता है, तो मुनाफा और बढ़ सकता है.
मटर की खेती का आसान तरीका
गोपाल कुमार मेहता बताते हैं कि मटर की खेती ज्यादा कठिन नहीं है, बस थोड़ी सावधानी और नियमित देखरेख की जरूरत होती है. मटर की बुआई से पहले खेत की अच्छी और गहरी जुताई करनी चाहिए. कम से कम 6 से 7 बार जुताई करने के बाद डीएपी, यूरिया और पोटाश खाद मिट्टी में मिला देना चाहिए. इसके बाद भींगे हुए बीजों की बुआई करें या पंक्तिबद्ध तरीके से रोपाई करें. जब पौधे बड़े हो जाएं, तो नैनो यूरिया का छिड़काव करें. इससे मटर में बेहतर फलन होता है और उत्पादन बढ़ता है.
इस तरह एक ही खेत में मखाना, धान, आलू और मटर की खेती कर गोपाल कुमार मेहता सालभर फसल लेते हैं और लगातार मुनाफा कमा रहे हैं. उनका यह तरीका अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.