पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू।- फाइल फोटो
पंजाब के बरनाला में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू पर जानलेवा हमला करने की साजिश रच रहे सरपंच समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरपंच ने ने कुछ दिन पहले सिंगर को धमकी भी दी थी। वह सिंगर के गाने सणे सरपंच सारा पिंड कुट दूं गाने से नाराज था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बलजिंदर उर्फ किंदा, बलविंदर उर्फ विंदर और गुरविंदर उर्फ गिल के रूप में हुई है। ये तीनों बरनाला जिले के कोटदुना गांव के रहने वाले हैं। इनमें बलजिंदर गांव का सरपंच है।
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी। पुलिस ने इनसे हथियार बरामद किए हैं।
गुप्त सूचना मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी एक स्थान पर बैठकर साजिश रच रहे हैं। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह और पुलिस स्टेशन 2 की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
उनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन, तीन कारतूस, एक डमी पिस्टल, मोबाइल फोन, लाठी और स्विफ्ट कार बरामद हुई।
दबदबा कायम करना चाहते थे एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुलाब सिद्धू पर हमला कर अपना डर और दबदबा कायम करना चाहते थे। इसके बाद उनकी दूसरी मशहूर हस्तियों और बिजनेसमैन से फिरौती वसूलने की योजना थी।

एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम मामले की जानकारी देते हुए।
तीनों आरोपियों पर कई मामले दर्ज आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ किंदा पर बरनाला, बठिंडा और संगरूर जिलों में लूटपाट, इरादा-ए-कत्ल, चोरी और डकैती की योजना सहित 12 मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी गुरविंदर पर आर्म्स एक्ट सहित दो मामले दर्ज हैं। आरोपी बलविंदर उर्फ बिंदर पर भी लूटपाट और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।
सोशल मीडिया पर सिंगर को दी थी धमकी बलजिंदर सिंह उर्फ किंदा ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सिंगर गुलाब सिद्धू को धमकी दी थी। उसने कहा था कि सिद्धू के गाने ‘मैं सणे सरपंच सारा पिंड कुट दूं’ के बोल से उसे बेहद दुख हुआ है और वह इसका बदला लेगा।
सिंगर गुलाब सिद्धू ने मांगी थी माफी विवाद के बाद सिंगर ने माफी भी मांगी थी। सिद्धू ने कहा था कि अगर मेरे गाने के किसी शब्द से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। मेरा मकसद सिर्फ संगीत के जरिए समाज को जोड़ना है, तोड़ना नहीं। मैं आगे से लाइव शो में इस गाने के विवादित बोल नहीं गाऊंगा, और जल्द ही गाने के उन हिस्सों को हटा या संशोधित किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.