गुरुदासपुर जिले की कादिया के पास गांव नाथुखेहरा के 36 वर्षीय मनदीप सिंह की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मनदीप दो महीने पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए सऊदी अरब गए थे। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है। मनदीप अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। उनके पिता बलदेव सिंह और भाई-बहनों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर मनदीप को सऊदी अरब भेजा था। परिवार अब गहरे सदमे में है। परिवार ने सरकार से शव लाने की अपील की परिवार ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और प्रवासी भारतीयों से मनदीप का शव भारत लाने की भावुक अपील की है। उन्होंने सऊदी अरब सरकार से भी बेटे की मौत के कारणों की जांच करने का आग्रह किया है। परिवार को सऊदी अरब से मनदीप का एक वीडियो मिला है, जिसमें वह बीमार अवस्था में दिख रहे हैं। ग्राम सरपंच सरवन सिंह और गांव निवासी रणजोत सिंह ने भी मनदीप के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मनदीप एक मेहनती युवक थे और पूरे गांव ने सरकारों से उनके शव को पंजाब लाने में मदद करने की अपील की है। परिवार ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मदद मांगी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.