पंजाब पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर ड्रग तस्करी मॉड्यूल पर बड़ा एक्शन किया है। पुलिस ने फिरोजपुर जिले में पाकिस्तान से जुड़े क्रॉस-बॉर्डर के पास से दो तस्करों काबू किया है। उनके पास से 4.013 किलोग्राम हेरोइन हुई। यह जानकारी पंजाब पुलिस की तरफ से दी गई है। शुरूआती जांच में पता चला है कि यह खेप पाकिस्तान से तस्करी करके लाई गई थी। पुलिस ने पीछे के सभी लिंकेज स्थापित कर लिए हैं, जो इस ऑपरेशन के पीछे मजबूत सीमा पार कनेक्शन की ओर इशारा करते हैं। थाना मदमोट में एफआईआर दर्ज की गई
जानकारी के मुताबिक इस समय सर्दी का मौसम चल रहा है। ऐसे में दृश्यता कम रह जाती है। इसी चीज का फायदा उठाकर यह सारी कोशिश की जा रही है। लेकिन पुलिस अलर्ट थी। ऐसे में पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने अभी तक नाम जारी नहीं किए है। लेकिन इतना साफ किया गया है कि इस बारे में में थाना ममदोट, फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.