पंजाब के मलेरकोटला जिले के गांव भूदन में एक परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड किया है। इनमें 31 साल की एक विधवा महिला, उसकी बुजुर्ग मां और 9 साल के बेटा शामिल है। कोई ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मरने से पहले महिला ने एक वीडियो बनाया था।
रात को सोते समय खाई को जहरीली चीज मृतकों की पहचान इंदरपाल कौर (31), बेटा जॉर्डन सिंह (9) और मां हरदीप कौर के रूप में हुई है। इंदरपाल के पति पवनदीप सिंह की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी और उनकी मां उनके साथ ही रहती थीं।इंदरपाल कौर और उनकी मां हरदीप कौर की मौत रात में ही हो गई थी, जबकि बेटे जॉर्डन ने सुबह दम तोड़ा। जानकारी के अनुसार, जब सुबह जॉर्डन की आंख खुली तो उसने अपनी मां और नानी को मृत पाया। इसके बाद उसने अपनी दादी को बताया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। वीडियो में दस लोगों का जिक्र किया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऐसा लगता है कि सोते समय बच्चे पर भी ज़हर का असर हो गया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।थाना संदौड़ के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि आत्महत्या से पहले इंदरपाल ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उसने पड़ोसी परिवार और रिश्तेदारों समेत 10 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।पुलिस ने इन 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो में लाखों के लेन देन की बात वीडियो में इंदरपाल ने कुछ लोगों के साथ लाखों रुपये के लेन-देन का भी जिक्र किया है।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई साफ हो पाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.