हमला तब रुका जब एक बहादुर महिला बीच-बचाव करने पहुंची, लेकिन तब सभी आरोपी गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए. घटना में विजय और उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए. पहले नालागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, फिर हालत गंभीर देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया और वहां से उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.
पीड़ित विजय ने पुलिस को दिए बयान में पंजाबी गैंगस्टर और उसके साथियों पर सीधा आरोप लगाया है. पुलिस ने हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है और सब्जी मंडी को लेकर दोनों में आपसी विवाद चल रहा है.
गैंगस्टर्स की बातों का पुलिस ने किया खंडन
बद्दी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस मामले में गैंगस्टर्स के शामिल होने की बात का खंडन किया है. पुलिस ने लिखा कि सोशल मीडिया पर पुलिस थाना नालागढ़ क्षेत्र से संबंधित एक मारपीट/लड़ाई-झगड़े का वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें इसे गैंगस्टरों के बीच झगड़ा अथवा किसी गैंगस्टर की संलिप्तता से जोड़कर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है. इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि उक्त घटना का किसी भी प्रकार से किसी गैंगस्टर अथवा संगठित गिरोह से कोई लेना-देना नहीं है. यह झगड़ा कुछ व्यक्तियों के बीच सब्जी मंडी पर नियंत्रण को लेकर चल रहे आपसी विवाद के चलते हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया.
दो क्रॉस केस में किस किस के नाम हैं
पहली FIR में गुरप्रीत पुत्र रामकरण, निवासी गांव मैहसी प्लासी, तहसील नालागढ़, ने आरोप लगाया है कि विजय कुमार राणा, साहिल तथा अन्य 10-15 व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें शिकायतकर्ता का साला पिंदा घायल हुआ है. दूसरी एफआईआर के अंतर्गत विजय कुमार, निवासी गांव सल्लेवाल राजपुरा, सोलनकी शिकायत पर मामला पंजीकृत किया गया है. इस में आरोप है कि गुरप्रीत उर्फ बाऊ, काकु, पवन तथा अन्य व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता और उसके भतीजे पर हमला किया गया, जिसमें विजय कुमार स्वयं तथा उसका भतीजा घायल हुए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.