पंजाब के लुधियाना स्थित कैलाश नगर रोड पर सरस्वती पूजा के दौरान मर्यादा की सारी हदें पार कर दी गईं। धार्मिक आयोजन के बीच कुछ हुड़दंगियों ने न केवल अश्लील भोजपुरी गाने बजाए, बल्कि माता की मूर्ति के सामने आपत्तिजनक नृत्य भी किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दबाव में आकर पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना 30 जनवरी की है, जब बाजड़ा के पास प्रीत विहार मोहल्ले में सरस्वती पूजा का उत्सव मनाया जा रहा था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों ने डीजे पर “लोडियां लंडन से लाएंगे” जैसे फूहड़ और अश्लील गाने चलवाए और उन पर भद्दा डांस किया। स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना की वीडियोग्राफी कर ली, जो बाद में शहर भर में चर्चा का विषय बन गई। शिव सेना लायन के नेता मनीष वर्मा ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
आयोजकों की अनुमति के बिना हुड़दंग पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दो अज्ञात युवकों ने बिना आयोजकों की अनुमति के जबरन डीजे पर कब्जा किया और अपनी पसंद के आपत्तिजनक गाने बजाने शुरू कर दिए। आयोजकों ने बताया कि उन्होंने बार-बार रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माने, जिससे कार्यक्रम की पवित्रता खंडित हुई और लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची। पुलिस की कार्रवाई और BNS के तहत केस दर्ज शिकायत मिलने के करीब 6 दिन बाद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच कर रहे एएसआई (ASI) तलविंदर सिंह ने बताया कि चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.