पंजाब के लुधियाना के रहने वाले व्यक्ति की हरियाणा यमुनानगर में सड़क हादसे दौरान मौत हो गई। मरने वाला व्यक्ति चंडीगढ़ रोड स्थित बोन ब्रेड में सेल्समेन और ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह हरियाणा में ब्रेड की गाड़ी लेकर गया था। इस दौरान वहां ट्राले से टक्कर हो जाने के कारण सड़क हादसा हो गया। ट्रक चला रहे ड्राइवर की छाती में गार्डर लगा जिस कारण उसकी मौत हो गई। मरने वाले की पहचान भूपिंदर सिंह(38) के रूप में हुई है। ड्राइवर और सेल्समैन के तौर पर था कार्यरत जानकारी देते हुए मृतक भूपिंदर के रिश्तेदार परमिन्द्र सिंह ने बताया कि उनके जीजा भूपिंदर सिंह बोन ब्रेड, चंडीगढ़ रोड स्थित कंपनी में ड्राइवर और सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था। वह टाटा गाड़ी नंबर PB10HU-1275 में माल लोड कर यमुना नगर, हरियाणा के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि सर्विस लेन में गांव साहनी के सामने, शराब के ठेके के नजदीक उसकी गाड़ी की टक्कर गाड़ी नंबर PB10HW-8535 से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि भूपिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। भूपिंदर की शादी को 13 साल हो गए है। उसके 3 बच्चे 6 वर्ष का बेटा और 9 वर्ष की बेटी है। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर संबंधित वाहन को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.