लुधियाना के जमालपुर स्थित ग्रीन पार्क में हुए प्रदीप बिल्ला मर्डर केस में पुलिस ने जांच की रफ्तार और तेज कर दी है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी वहीं अब पुलिस लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंचने में जुटी है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक पुलिस टीमों ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कई नए लोकेशन पर रेड की गई है और पुलिस अब संदिग्धों की हर मूवमेंट ट्रैक करने में फोकस कर रही है। 50 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले जांच टीम ने वारदात के बाद हमलावरों के भागने के रूट की क्लियर मैपिंग के लिए जमालपुर और आसपास के इलाकों में करीब 50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले हैं।इन फुटेज में दिखी काले रंग की एक्टिवा की नंबर प्लेट से कुछ संदिग्धों के कनेक्शन सामने आए हैं जिनकी पुलिस अब टेक्निकल और ग्राउंड लेवल पर पुष्टि कर रही है। पूछताछ का दौर शुरू:कई लोगों को बुलाया,पहचान की पुष्टि सूत्र पुलिस ने केस से जुड़े कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक तीनों मुख्य आरोपियों की पहचान तय हो चुकी है और पुलिस टीमें लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि जो तीन युवक एक्टिवा पर वारदात के बाद भागते दिखे थे वे अपने इलाके में अपने आप को बदमाश कहलाते हैं और लोगों में डर फैलाने के लिए अक्सर धमकाने व परेशान करने जैसी हरकतें करते थे। हालांकि इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि पुलिस गिरफ्तारी के बाद ही करेगी। जल्द होगी गिरफ्तारी: पुलिस का दावा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी और फिजिकल जांच के आधार पर आरोपी ज्यादा समय तक फरार नहीं रह पाएंगे। रंजिश,लड़की का एंगल सभी पहलुओं पर जांच जारी है जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ़्तार लिया जाएगा ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.