पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सीनियर जज जस्टिस लीजा गिल आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस बनेंगी। सुप्रीम कॉलिजियम ने उनकी नियुक्ति की सिफारिश की। इस समय आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर कार्यरत हैं, जो जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस लीजा गिल के आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही तय कर दिया है कि जैसे ही आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस रिटायर होंगे तो उनके बाद उस पद पर जस्टिस लीजा की नियुक्ति कर दी जाएगी।
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की है एलएलबी
बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर 9 के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी जस्टिस लीजा गिल ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एलएलबी और फिर बाद में एलएलएम की शिक्षा हासिल की, जिसके बाद उन्होंने साल 1990 में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू कर दी थी।
2014 में उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज के पद पर नियुक्त किया था। इस समय जस्टिस लीजा गिल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस अश्वनी मिश्रा के बाद वरिष्ठता में तीसरे स्थान पर हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.