गणतंत्र दिवस से 48 घंटे पहले पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रेलवे लाइन पर एक जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में एक मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके चालक को चोटें आई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह धमाका बेहद खतरनाक था। इसमें आरडीएक्स का इस्तेमाल होने का शक जताया जा रहा है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे उस समय हुई, जब एक मालगाड़ी नई बिछाई गई रेल लाइन से गुजर रही थी। यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए ही बनाई गई है। मालगाड़ी का इंजन जैसे ही खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रेलवे लाइन का लगभग तीन से चार फीट हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया। धमाके में मालगाड़ी के इंजन चालक को चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे अधिकारियों को तुरंत इसकी सूचना दी गई। धमाका होने की पुष्टि पुलिस के अधिकारी भी कर रहे हैं। धमाका कैसे हुआ? इसके बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग एंगलों से जांच करनी शुरू कर दी है। रेलवे लाइन पर धमाके से हुए नुकसान के कुछ PHOTOS.. हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.