पंजाब के 13 जिलों आज भी कुछ स्थानों पर बारिश और तूफान चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। चंडीगढ़ में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि पिछले कल यानी (17 फवरी) को भी इसी तरह का अलर्ट था, लेकिन किसी भी स्थान पर बारिश आदि रिकॉर्ड नहीं हुई। अब अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। 29.2 डिग्री मानसा में दर्ज किया गया है। वहीं, आगे 19 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस समय ऐसा मौसम बना हुआ है पश्चिमी विक्षोभ अब चक्रवाती हवाओं के रूप में मध्य पाकिस्तान और आसपास के पंजाब क्षेत्र के ऊपर समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। इसके प्रभाव से पंजाब और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर तक ऊपरी हवा में चक्रवाती हलचल बनी हुई है। एक और पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 7.6 किलोमीटर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। 2 से तीन डिग्री की बढ़ोतरी मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.