पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी धुंध का मौसम रहेगा।
पंजाब और चंडीगढ़ में शीत लहर और धुंध का आज भी ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, रात के बाद अब दिन के तापमान भी गिरना शुरू हो गए है। गत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री कम रहा है।
जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। इस दौरान अमृतसर में कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, पटियाला, बठिंडा, हलवारा में दृश्यता बहुत कम रही है। जिसे वाहन चालक को काफी दिक्कत उठानी पड़ी है।
चार जिलों में शीत लहर की संभावना
भले ही बुधवार दोपहर कुछ समय के लिए धूप निकली। लेकिन तेज हवाएं चलने से शीत लहर की स्थिति रही। वहीं, आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घना से बहुत घना कोहरा कुछ स्थानों पर रहने की संभावना है। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर,
नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), मलेरकोटला में घना कोहरा कई स्थानों पर रहने की संभावना है। हालांकि नवांशहर, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा में शीत लहर चलने की संभावना है। हालांकि मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है।
13 जनवरी तक पंजाब के लोगों को धुंध का सामना करना पडे़गा।
अगले सप्ताह अधिकतम तापमान बढ़ेगा
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में घने कोहरे की संभावना है। लोहड़ी यानी 13 जनवरी तक मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। नौ से लेकर 15 जनवरी तक पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और (मोहाली) जिले में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की संभावना है। गलतियां दूर करे, किसी तरह का बदलाव न करे
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.