लुधियाना के सिविल अस्पताल में सोमवार को पुलिस कस्टडी से कैदी फरार हो गया। आरोपी बोस्टल जेल में बंद था। उसे मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था। ASI हरभजन सिंह ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ 6 कैदियों को मेडिकल के लिए लाए थे। इनमें से एक को हड्डियों के डॉक्टर के पास ले जाकर दवाई दिला रहे थे। तभी अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर वे हथकड़ी से अपना हाथ बाहर निकाल कर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अमृतपाल को सेशन में शामिल होने की अनुमति नहीं
खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को संसद के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली है। उनकी मांग खारिज कर दी गई है। पंजाब सरकार ने इसके पीछे राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताया है। यह आदेश गृह मामलों के विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी किया गया। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को अमृतपाल सिंह की याचिका पर सात दिनों में फैसला लेने का निर्देश दिया था। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ है। पहले चरण में यह 13 फरवरी तक चलेगा। सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। फिलहाल अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.