पंजाब BJP के वर्किंग प्रधान अश्वनी कुमार ने अस्पताल में कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की थी।
पंजाब के पूर्व CM व BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को मोहाली के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कैप्टन घुटनों की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि इस दौरान पॉलिटिकल विवाद भी गर्माया रहा।
कैप्टन के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान ही विदेशों में संपत्ति के केस में उन्हें जालंधर ED ऑफिस से बेटे रणइंदर समेत पेश होने का समन भेज दिया गया।
जैसे ही इस पर विवाद हुआ तो कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने कैप्टन को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दे दिया। इसके बाद भाजपा में खलबली मच गई। जालंधर से समन भेजने वाले ED के अफसर रवि तिवारी को हटाकर चेन्नई भेज दिया गया। इसके अलावा भाजपा के संगठन मंत्री श्रीनिवासुलु और वर्किंग प्रधान अश्वनी कुमार कैप्टन से मिलने पहुंच गए।
हालांकि कैप्टन अमरिंदर की बेटी व पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान जयइंदर कौर ने कहा कि कैप्टन भाजपा में हैं और वहां से कहीं नहीं जा रहे हैं।
डेरा ब्यास में फोटाग्राफी बंद, VIPs की मुखी से फोटो जारी नहीं होंगी
राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो से मुलाकात करने वाले VIPs की फोटो अब मीडिया में जारी नहीं की जाएंगी। डेरे के मुताबिक यह फैसला मर्यादा को बनाए रखने के लिए किया गया है। डेरे की तरफ से अंदर फोटोग्राफी पर पाबंदी लगा दी गई है। माना जा रहा है कि डेरे को राजनीति से जोड़ने को लेकर यह फैसला लिया गया है। कुछ दिन पहले डेरा मुखी के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया की रैली में हिस्सा लिया था। जिसके बाद उन पर भाजपा और अकाली दल से नजदीकी के आरोप लगे। इसके जवाब में AAP नेताओं की डेरा प्रमुख से मुलाकात के फोटो वायरल किए गए थे। जिस वजह से डेरा राजनीतिक बहस का सेंटर पॉइंट बन गया था।
लुधियाना में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हनी सेठी गिरफ्तार

पंजाब के लुधियाना के कस्बा खन्ना,पायल, दोराहा में चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, सोशल वर्कर और जूता कारोबारी हनी सेठी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर नशा करने का आरोप है, जिसकी पुष्टि डोप टेस्ट में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
यह कार्रवाई खन्ना के नजदीक स्थित दोराहा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को हनी सेठी की गतिविधियों को लेकर पहले से शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.