पंजाब के कपूरथला के गांव संधू चट्ठा के पास एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक राइडर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। कार ड्राइवर ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बाइक राइडर को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना पर थाना सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन बच्चों का पिता था मृतक जांच अधिकारी एएसआई पाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 42 वर्षीय गंगाधर पाठक पुत्र किरपा शंकर पाठक निवासी गांव खानोवाल के रूप में हुई है। गंगाधर पाठक दो बेटियों और एक बेटे के पिता थे। मृतक के बेटे पवन पाठक ने जानकारी दी कि उनके पिता हलवाई का काम करते थे। रविवार को वह अपने साथी राम प्रकाश वासी गांव खानोवाल के साथ जालंधर के गांव उग्गी चिट्टी में काम करने जा रहे थे। साथी को इलाज के बाद मिली छुट्टी पवन पाठक के अनुसार, जब वे गांव संधू चट्ठा चौक पार कर रहे थे, तभी दूसरी तरफ से आ रही एक कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार ड्राइवर ने तुरंत राहगीरों की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया। वहां ड्यूटी डॉक्टर ने गंगाधर पाठक को मृत घोषित कर दिया। उनके साथी राम प्रकाश को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शव का पोस्टमॉर्टम कल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। एएसआई पाल सिंह ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.