पंजाब के होशियारपुर में टांडा रोड पर गांव बैंचा के पास हुए एक सड़क हादसे में एक कार सवार की मौत हो गई। हादसे में एक महिला सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे हुआ। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गांव बैंचा के पास हादसा जानकारी के अनुसार, गांव जहूरा के सरपंच राजेश कुमार पुत्र वीर चंद अपने गांव के गुरजिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह और अपने रिश्तेदार अश्वनी कुमार पुत्र राम पाल व लक्ष्मी पत्नी राम पाल लुधियाना के साथ होशियारपुर की ओर जा रहे थे। जब उनकी कार गांव बैंचा के पास पहुंची, तो वह बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। महिला सहित तीन लोग घायल इस भीषण टक्कर में गुरजिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी जहूरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार सरपंच राजेश कुमार पुत्र वीर चंद, अश्वनी कुमार पुत्र राम पाल और लक्ष्मी पत्नी रामपाल निवासी लुधियाना गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जांच में जुटी पुलिस घायलों को तत्काल टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.