मंडी जिला के करसोग में दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में आज सुबह तड़के एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा करसोग क्षेत्र के निहरी स्थित चरखंडी के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुई, जब ‘चेतन’ नामक निजी बस कच्ची सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में बस में सवार पांच लोग घायल हो गए, हा
.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सड़क से फिसलकर नीचे की ओर पलट गई। राहत की बात यह रही कि बस में उस समय यात्रियों की संख्या कम थी और वाहन ज्यादा दूर तक नहीं लुढ़का, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और मदद की।
घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। हालांकि घायलों को केवल हल्की चोटें आई हैं। पुलिस भी मौके के लिए रवाना कर दी गई है।
करसोग में दुर्घटनाग्रस्त चेतन प्राइवेट बस
9 जनवरी को हरिपुरधार में हुआ था हादसा, 14 की मौत
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में हाल के दिनों में निजी बसों के हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। बीते 9 जनवरी को सिरमौर जिले के हरिपुरधार में भी एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। उस हादसे में 38 सीटर बस में क्षमता से अधिक, करीब 82 सवारियां बैठी हुई थीं और ओवरलोडिंग को दुर्घटना का मुख्य कारण माना गया था।
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति, वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और यात्री प्रशासन से निजी बसों की नियमित जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.