राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आज से 3 दिनों के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर रातू रोड स्थित लोकभवन तक 117 जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। 75 बाइलेन को बंद किया गया है। राष्ट्रपति का काफिला रविवार की शाम एय
- रूट लाइन में 117 बैरिकेडिंग, पैदल चलने वालों पर भी नजर
वहीं सोमवार की सुबह लोकभवन से निकल कर इसी रूट से एयरपोर्ट जाएगा। यहां से राष्ट्रपति जमशेदपुर के लिए उड़ान भरेंगी। राष्ट्रपति के काफिला को लेकर 3 दिनों के लिए हरमू रोड समेत पूरे रूट लाइन में अॉटो व ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। काफिला निकलने से एक घंटे पहले सभी बाइलेन बंद कर दिए जाएंगे।
वो सबकुछ जो आपका जानना जरूरी है…
काफिला गुजरने के 20 मिनट बाद खोला जाएगा बाइलेन
राष्ट्रपति का काफिला पार होने के 20 मिनट बाद बाइलेन खोले जाने का निर्देश दिया गया है। वहीं घर व फ्लैट के बाहर की गई बैरिकेडिंग से आगे लोगों को जाने की अनुमति नहीं होगी। बैरिकेडिंग से आगे जाने का कोई भी व्यक्ति प्रयास करता है तो तुरंत उसे रोकते हुए वरीय अधिकारी को सूचना देंगे, ताकि उसका सत्यापन कराया जा सके।
तीन दिन कैसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
- 28 दिसंबर : शाम 4 बजे से रात 8:30 बजे तक सभी मालवाहक वाहनों की शहर में इंट्री बंद रहेगी। इस दौरान एयरपोर्ट से हरमू रोड होते हुए लोकभवन तक सभी ऑटो व ई-रिक्शा व मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- 29 दिसंबर : सुबह 7 से दिन के 11 बजे और शाम 4 से रात 8:30 बजे तक शहर में मालवाहक वाहनों की इंट्री बंद रहेगी। निर्धारित समय में रूटलाइन में सभी मालवाहक वाहनों के अलावा ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा। इसके अलावा नया सराय रिंग रोड से रामपुर चौक रिंग रोड तक और खरसीदाग ओपी से सदाबहार चौक के बीच बड़े, मालवाहक व सवारी वाहनों का परिचालन भी बंद रहेगा।
- 30 दिसंबर : सुबह 8 से शाम 4 बजे तक सभी मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। उपरोक्त समय में मालवाहक वाहन रिंग रोड से परिचालन कर सकेंगे। वहीं उक्त निर्धारित समय में हिनू चौक से लोकभवन तक सभी मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शनिवार की शाम रिहर्सल के दौरान राजधानी में ड्रॉप गेट बंद रखा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.