भरगामा (अररिया) | शंकरपुर पंचायत के वार्ड-7 की रहने वाली किशोरी ने शिक्षक के मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उत्तर प्रदेश के नोएडा में खुदकुशी कर ली है। मृतका की पहचान कनिष्का सोलंकी के रूप में हुई है। वह नोएडा स्थित गगन पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। इस घटना से गांव में भी शोक की लहर है। कनिष्का भाजपा नेता ओमप्रकाश कुंवर उर्फ टार्जन के छोटे भाई रविरंजन की पुत्री थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.