राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू का जालंधर दाैरा रद्द हो गया है। उन्हें डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट के दीक्षांत समारोह में बताैर मुख्य अतिथि हिस्सा लेना था। खराब माैसम के कारण उनका दाैरा रद्द किया गया है। अब उनके स्थान पर गवर्नर गुलाबचंद कटारिया विद्यार्थियों को डिग्री देंगे। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया एनआईटी पहुंच गए हैं।
इससे पहले राष्ट्रपति के दाैरे के मद्देनजर जालंधर, कपूरथला और भुलत्थ सब-डिवीजन के पूरे इलाके को आज नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है। कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने इस बारे में जानकारी दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.