22 फरवरी को सुबह 7 बजे मथुराधीश मंदिर से हैरिटेज वॉक शुरू होगी, जो गढ़ पैलेस, पद्मनाभ मंदिर, किशोरपुरा गेट, कोटड़ा हाउस, कैथूनीपोल, सुभाष चौक होते हुए रामपुरा कोतवाली तक जाएगी। प्रतिभागी साफा पहनकर इसमें शामिल होंगे। गढ़ पैलेस के दरीखाने में कचौरी फेस्ट आयोजित होगा।
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला अंतिम चरण में, FSL में जहर की पुष्टि नहीं, मेडिकल बोर्ड करेगा घोषणा
सुबह 11 बजे शौर्य घाट पर म्हारो राजस्थान के तहत लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। निरोगी कोटा कार्यक्रम के अंतर्गत टॉक शो भी आयोजित किए जाएंगे दोपहर 2:30 बजे कोटा ऑन स्क्रीन्स फिल्म फेस्टिवल में चयनित फिल्मों का प्रदर्शन होगा। शाम 4:30 बजे बॉलीवुड गायक क्षितिज तारे की प्रस्तुति और 6 बजे कोटा डोरिया फैशन शो आयोजित होगा। रात 8:30 बजे दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच पर मेगा सेलिब्रिटी नाइट होगी।
22 फरवरी को सुबह 11 बजे से सेवन वंडर्स पार्क में पेट शो आयोजित होगा। पेट ऑनर्स को क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
चंबल रिवर फ्रंट पर नि:शुल्क प्रवेश
कोटा विकास प्राधिकरण ने आदेश जारी कर 21 और 22 फरवरी को चंबल रिवर फ्रंट के पश्चिमी हिस्से पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए नि:शुल्क प्रवेश की घोषणा की है। आमजन और उनके दोपहिया वाहनों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा, जबकि चार पहिया वाहनों के लिए 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने शहरवासियों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.