औरंगाबाद में पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय, विश्वास और जनभागीदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस-पब्लिक क्रिकेट लीग आयोजित हुई। इसका फाइनल मुकाबला पुलिस केंद्र औरंगाबाद में खेला गया। इस रोमांचक फाइनल मैच में नगर थाना और ओबरा थाना की टीमें आमने-
.
टॉस जीतकर नगर थाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में नगर थाना की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने संयमित और आक्रामक खेल का संतुलन बनाए रखा, जिससे ओबरा टीम पर दबाव बना।
विजेता टीम को चेक सौंपते अधिकारी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओबरा थाना की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई और 16.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी। इस तरह नगर थाना की टीम ने 43 रनों से फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
किस्सू मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
मैच में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए किस्सू मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 21 रन बनाने के साथ ही तीन अहम विकेट भी झटके। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी उन्हें ही प्रदान किया गया। किस्सू मिश्रा ने पूरे लीग में कुल 257 रन बनाए और 13 विकेट हासिल किए, जो उनकी निरंतरता और प्रतिभा को दर्शाता है।

फाइनल मुकाबले के दौरान एसपी अंबरीश राहुल वन प्रमंडल पदाधिकारी व अन्य।
फाइनल मैच का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल और वन प्रमंडल पदाधिकारी रुचि सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने और समाज में सकारात्मक संदेश देने की अपील की।
एसपी ने कहा कि पुलिस पब्लिक सद्भावना बढ़ाने के उद्देश्य से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 32 टीमों ने भाग लिया 63 मैच खेले गए। सभी थाना की टीम में स्थानीय खिलाड़ियों को मौका दिया गया। इससे आम लोगों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एसपी अंबरीश राहुल।
आयोजन के दौरान यह भी कहा गया कि इस तरह के खेल आयोजनों का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है, साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना भी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.