गुरुग्राम जिले में पटौदी शहर के वार्ड नंबर-15 में एक किराना दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर दुकान के बेसमेंट से सामान चुराकर फरार हो गए। पटौदी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.
बता दे कि वार्ड नंबर-15 के रहने वाले समीर खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दुकान पर रोजमर्रा के सभी प्रकार के सामान की बिक्री होती है। 9 जनवरी की रात 2 बजे अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के बेसमेंट को निशाना बनाया।
बेसमेंट से 20 डिब्बे सामान गायब
सुबह दुकान खोलने पर समीर खान को पता चला कि बेसमेंट से 20 डिब्बे सामान गायब हैं। उन्होंने पहले अपने स्तर पर सामान की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने चौकी शहर पटौदी पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी के सहारे जांच में जुटी पुलिस
हेड कॉन्स्टेबल सोनू को मामले का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया है।पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.