भास्कर संवाददाता| भैरूंदा आगामी त्योहारों को देखते हुए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में होली, रंग पंचमी, रमजान, चैत्र नवरात्रि के दौरान नगर में शांति, सुरक्षा, व्यवस्था पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सुधीर कुमार कुशवाहा ने की। एसडीओपी रोशन कुमार जैन, नायब तहसीलदार आरती सोलंकी, अनीश कुरैशी, थाना प्रभारी घनश्याम दगी, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, बिजली विभाग, नगर परिषद के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जुलूस मार्गों की निगरानी पर बात हुई। यातायात व्यवस्था पर चर्चा हुई। साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। सभी समुदायों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.