पन्ना जिले में अवैध डीजे संचालकों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर एक सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस मुख्यालय भोपाल और हाईकोर्ट जबलपुर के कड़े आदेशों का पालन करते हुए, कोतवाली पुलिस ने बिना अनुमति और तेज आवाज में डीजे बजाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अलग-अलग स्थानों पर की गई, जिसमें डीजे संचालकों के होश उड़ गए। पुलिस ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से ₹12 लाख की अनुमानित कीमत के भारी उपकरण जब्त किए हैं। जब्त किए गए सामान में 02 डीजे मशीन, 14 साउंड बॉक्स, 03 एम्पलीफायर, जनरेटर और 02 वाहन पिकअप, कमांडर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- अटारी बॉर्डर पर छोड़ गया पति, पाकिस्तानी महिला ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगी मदद; जानें पूरा मामला
टीआई कोतवाली पन्ना ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले या बिना अनुमति डीजे बजाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी यह सख्त अभियान जारी रहेगा। यह कार्रवाई दिखाती है कि प्रशासन ध्वनि प्रदूषण और कानून-व्यवस्था को लेकर कितना गंभीर है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.