सलूम्बर जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेमारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोंमती नदी से अवैध बजरी खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन में की
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला एवं पुलिस उप अधीक्षक चांदमल सिंधारिया के सुपरविजन में और वृत सराड़ा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी गोपालकृष्ण परमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
नदी के पेटे में रंगे हाथ पकड़ा गया ट्रैक्टर चालक
दिनांक 8 जनवरी 2026 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि गोंमती नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन हो रहा है। इस पर टीम समारी, लाम्बा पीपला, बागथला, गोपालपुर होते हुए गुडियावाड़ा – चंदोड़ा क्षेत्र पहुंची। नदी के पेटे में एक लाल रंग का ट्रैक्टर ट्रॉली बजरी से भरा हुआ पाया गया, जिसे चालक अवैध रूप से खनन कर भर रहा था। मौके पर पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया।
कोई लाइसेंस नहीं, कोई वैध दस्तावेज नहीं
जब चालक से बजरी भरने से संबंधित लाइसेंस व वैध कागजात मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम बताया—कानूराम पुत्र देवाजी मीणा निवासी – गुड़ियावाड़ा, फला बिचलावाला, थाना समारी, जिला सलूम्बर
अवैध खनन पाए जाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा किया गया। इस मामले में थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 07/2026 दर्ज कर लिया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव ने कहा कि “जिले में अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।”
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.