Sea Buckthorn Benefits : सीबकथॉर्न जूस सस्ता नहीं है. बाजार में इसकी कीमत लगभग 3000 से 4000 रुपये प्रति लीटर तक बताई जाती है. इसकी ऊंची कीमत के पीछे इसका सीमित उत्पादन और कठिन परिस्थितियों में उगना एक बड़ी वजह है. बावजूद इसके, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग इसे निवेश की तरह देख रहे हैं. स्थानीय लोगों ने ये भी बताया कि इसका सेवन सिमित मात्रा में करना चाहिए.
भले ही सीबकथॉर्न फल दिखने में छोटा होता है, लेकिन इसके अंदर पोषक तत्वों का खजाना छिपा होता है. नारंगी रंग के इस फल में विटामिन C, विटामिन E, ओमेगा-3, ओमेगा-6, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. यही वजह है कि आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों में इसे बेहद फायदेमंद माना जा रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, सीबकथॉर्न शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है.
कैंसर के लिए असरदार
हाल के वर्षों में सीबकथॉर्न जूस Sea buckthorns (हिप्पोफी) को लेकर खास चर्चा है. माना जा रहा है कि यह जूस कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए सहायक हो सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने का काम करते हैं, जिससे कोशिकाओं को नुकसान कम होता है. हालांकि इसे इलाज का विकल्प नहीं माना जाता, लेकिन सहायक आहार के रूप में इसका सेवन लाभकारी बताया जाता है.
सीबकथॉर्न से केवल जूस ही नहीं, बल्कि इसके बीजों और गूदे से तेल भी निकाला जाता है. इस तेल का उपयोग बड़े पैमाने पर स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है. यह त्वचा को पोषण देने, झुर्रियां कम करने और स्किन को प्राकृतिक चमक देने में मदद करता है. यही कारण है कि कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.
सीबकथॉर्न जूस की कीमत
कीमत की बात करें तो सीबकथॉर्न जूस सस्ता नहीं है. बाजार में इसकी कीमत लगभग 3000 से 4000 रुपये प्रति लीटर तक बताई जाती है. इसकी ऊंची कीमत के पीछे इसका सीमित उत्पादन और कठिन परिस्थितियों में उगना एक बड़ी वजह है. बावजूद इसके, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग इसे निवेश की तरह देख रहे हैं. स्थानीय लोगों ने ये भी बताया कि इसका सेवन सिमित मात्रा में करना चाहिए. कुल मिलाकर, पहाड़ों में उगने वाला सीबकथॉर्न फल न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए आजीविका का साधन बन रहा है, बल्कि यह देशभर में स्वास्थ्य के प्रति नई उम्मीद भी जगा रहा है.
About the Author

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें
//platform.twitter.com/widgets.jshttps://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.