राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के तर्री श्मशान घाट के पास खड़ी एक कार से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की गिरफ्त में नशा बेचने वाले आरोपी।
आरोपी श्मशान घाट की पार्किंग में खड़े होकर नशीली गोलियों की बिक्री की फिराक में थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चारपहिया वाहन में कुछ युवक प्रतिबंधित नशीली टैबलेट लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना पर एएसपी की टीम ने घेराबंदी करके पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में अपना नाम आशीष निर्मलकर, अरमान अहमद और किशोर यादव उर्फ पप्पू बताया।

पुलिस की गिरफ्त में नशा बेचने वाले आरोपी।
आरोपियों के कब्जे से कुल 710 नग नशीली टैबलेट निट्राजेपम और कार बरामद की। पुलिस की पूछताछ में धमतरी–कुरूद से लाने और बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार करने की बात स्वीकारी। आरोपियों पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.